Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्वर्णकार समाज राष्ट्र हित मे शत प्रतिशत करे मतदान

स्वर्णकार समाज राष्ट्र हित मे शत प्रतिशत करे मतदान

जौनपुर धारा,जौनपुर। स्वर्णकार समाज की एक बैठक नन्हे लाल वर्मा की अध्यक्षता में उनके प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई। जिसमें पूर्व सांसद श्री धनंजय सिंह ने समाज के बंधुओ से शत प्रतिशत मतदान करने के लिए अपील किया। और कहा ये चुनाव राष्ट्रीय चुनाव है। इस चुनाव से राष्ट्र की दिशा और दशा तय होती है। आज पूरे विश्व की निगाह भारत के चुनाव पर है, और स्वर्णकार समाज हमेशा से राष्ट्र हित मे सदैव मतदान करता आया है, और आने वाले 25 मई को मतदान के दिन भी करेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नन्हे लाल वर्मा ने समाज के लोगों से आग्रह किया कि चुनाव के दिन 10बजे तक आप लोग अपना, घर परिवार और इष्ट मित्र, पडोसियों का भी मतदान करा दें। बैठक का संचालन मानिक सेठ ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सेठ, सुनील सेठ, अजीत सोनी, संदीप सेठ, चंद्रप्रताप सोनी, अनिल सेठ, मुन्नालाल सेठ, महेश सोनी, कृपानाथ सेठ, मोनू सेठ, विनोद सेठ, बंशीधर वर्मा, कृष्णकुमार सेठ, सन्नी वर्मा, प्रियम वर्मा, मनोज सोनी, सुन्दर सेठ, विनय बरौतिया, सचिन सोनी, राजकुमार सेठ सहित स्वर्णकार बंधु उपस्थित रहे।