Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरस्वच्छता श्रमदान जागरूकता के साथ विशेष शिविर का शुभारंभ

स्वच्छता श्रमदान जागरूकता के साथ विशेष शिविर का शुभारंभ

जौनपुर धारा,जौनपुर। 3 मार्च को राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत स्वच्छता श्रमदान जागरूकता के साथ विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व में मीरपुर,धरनीधरपुर, मानेपुर गांवो में एन.एस.एस.स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान करते हुए  तालाब एवं उसके आसपास के प्रदूषित स्थलों पर पॉलीथिन, प्लास्टिक एवं अन्य प्रदूषको को एकत्रित किया एवं दैनिक जीवन में इनके उपयोग एवं दुष्प्रभावों से बचने के लिए ग्रामीणों एवं बस्तीवासियों को प्रेरित किया, साथ ही सफाई, स्वच्छता एवं प्रकृति के संरक्षण के महत्व को बताते हुए जागरूक किया। तत्पश्चात नगर से बस्तियों तक स्वच्छता जागरूकता रैली में एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अवधेश कुमार मौर्य ने लोगों को का शपथ दिलवाया। जिसमें संदेश दिया गया कि स्वच्छता अभियान चलाएंगे, देश को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाएंगे।इस अवसर पर इं.सादाब हैदर, डॉ.राकेश साहू, हरेंद्र सिंह मौर्य, अंशुमान, रामआसरे सहित इकाइयों के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका उपस्थित रहे।

Share Now...