― Advertisement ―

spot_img

CBSE 10वीं में मेधावियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, जौनपुर का बढ़ा मान

जौनपुर। CBSE 10th Result Jaunpur 2026 के तहत घोषित परीक्षा परिणाम में जनपद के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन...

E-Paper 17-04-2026

Homeअपना जौनपुरस्मार्टफोन से शिक्षा प्राप्त करना आसान : मनोरमा

स्मार्टफोन से शिक्षा प्राप्त करना आसान : मनोरमा

  • धनेश्वर यादव महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को विकासखण्ड करंजाकला अंतर्गत स्थित धनेश्वर यादव महिला महाविद्यालय मोकलपुर नेवादा में सरकार द्वारा चलाई गई स्मार्टफोन वितरण योजना तहत स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोरमा मौर्य अध्यक्ष नगर पालिका परिषद के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्ष ने कहा कि डिजिटल इंडिया के सपने को सार्थक करने में यह स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम शिक्षा जगत में ज्ञान को बिस्तार से प्राप्त करने में तथा ऑनलाइन पढ़ाई करने में विद्यार्थी को सहयोग प्राप्त होता है। सरकार की यह योजना शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय कार्य है। विशिष्ट तिथि रामसूरत मौर्या ने कहा कि स्मार्टफोन का उपयोग विद्यार्थियों के ज्ञान की वृद्धि करने में ही करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि धीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि आज आधुनिक कंप्यूटर युग है इस वैज्ञानिक युग में मुख्यमंत्री ने जो डिजिटल इंडिया का एक सपना देखा था, वह इस योजना में संचालित होती नजर आ रही है। राजदेव यादव ने कहा कि देशभर में छात्र-छात्राएं ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तथा उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है शिक्षा देश के सभी परिवारों व बच्चों का अधिकार है। राम मूरत यादव जिलाअध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ ने कहा कि शिक्षा के साथ छात्रों को संस्कार का भी विकास निरंतर होना चाहिए। जिसमें विद्यार्थियों का सर्वांग्री विकास हो सके और वह एक अच्छे नागरिक बनकर देश को ऊंचाइयों पर ले जाए जाने में अपनी विशेष योग्यताओं व कौशलों से सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम कुमार यादव संस्थापक के द्वारा प्रारंभ हुआ। प्रिया यादव ने इस मौके पर प्रबन्धक श्यामबहादुर यादव माँ कौशल्या सेकेंडरी स्कूल प्रधानाचार्य शेर बहादुर यादव, जयप्रकाश यादव, रीता यादव, मिराज, योगेंद्र डॉक्टर, अनिल यादव, अनिल यादव प्रधानाध्यापक प्यारेपुर उपस्थित रहे। अंतिम वर्ष की छात्राओं को स्मार्टफोन देकर अध्यक्ष ने कहा इसका उपयोग सिर्फ पढ़ाई में करना और आगे बढ़ाना यही लक्ष्य होना चाहिए। महाविद्यालय के जियोग्राफी प्रवक्ता अनिल यादव ने कहा कि स्मार्ट का फोन का प्रयोग शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के द्वारा पुस्तक की भोज को हल्का करने के लिए तथा ज्ञान को बढ़ाने के लिए किसी भी चीज को अपनी ज्ञान को अपने ज्ञान को खोज करने वह सरलता पूर्वक प्राप्त करने में सहयोग होगा।

Share Now...