Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्कूल जा रही आठवीं की छात्रा का गला दबाकर दुष्कर्म

स्कूल जा रही आठवीं की छात्रा का गला दबाकर दुष्कर्म

  • पुलिस ने दो संदिग्धों को लिया हिरासत में
  • छात्रा पिता के ननिहाल में रहकर करती थी पढ़ाइ

जौनपुर धारा, सुइथाकला। देनुआ गांव में शनिवार सुबह 8:30बजे घर से स्कूल जा रही आठवीं की छात्रा का गला दबाकर सरसों के खेत में युवक ने दुष्कर्म किया और मरणासन्न हाल में वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल के पास से गुजर रही गांव की एक महिला ने छात्रा को देखा तो उसके घर वालों को सूचित किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया तथा पीड़िता के रिश्तेदार की तहरीर पर दुराचार व पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया। मूलरूप से सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी देनुआ गांव में अपने पिता के मामा के घर रहकर पढ़ाई करती थी। पीड़िता की मां का बीते साल निधन हो गया था। जिसके बाद उसके पिता की सहमति से रिश्ते में उसके नाना राम पाल मौर्य उसे अपने घर ले आए थे। शनिवार को वह पड़ोस के गांव में स्कूल जा रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठा युवक उसे सरसों के खेत मे खींच ले गया और जबरन उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने जब आपबीती घर बताने की बात कही आरोपित ने रस्सी से उसका गला कस दिया जिसके बाद वह अचेत हो गई और वह घटनास्थल से फरार हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरपतहां विनोद सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में संदिग्ध को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।