सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को सात महीने हो गए हैं और कपल इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रहा है। सोनाक्षी और जहीर काफी समय से ऑस्ट्रेलिया के वेकेशन पर हैं। यहां से कपल अपनी ढेर सारी फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहा है, जिसमें कभी सोनाक्षी और जहीर रोमांटिक होते दिखे हैं, तो कभी कपल की मस्ती ने फैंस को खुश किया है। वहीं, अब एक्ट्रेस ने अपने वेकेशन का वाइल्ड साइड दिखाया है। सोनाक्षी ने अपने होटल के कमरे के बाहर बब्बर शेर देखा है, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने फैंस को दिखाई है। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति जहीर इकबाल संग वाइल्ड लाइफ वेकेशन को एन्जॉय कर रही हैं। तस्वीरों में सोनाक्षी और जहीर के आसपास शेर नजर आ रहे हैं, जो सो रहे हैं। इन शेर से सोनाक्षी को जरा भी डर नहीं लगता है, लेकिन इसी स्टोरी में आगे सोनाक्षी ने एक वीडियो भी लगाया है। जिसमें उनके कमरे के बाहर बब्बर शेर दिखाई दे रहा है। वीडियो में बब्बर शेर कमर के बाहर की साइड जोर-जोर से दहाड़ रहा है। वह शीशे की खिड़की की मदद से कमरे में झांकने की कोशिश कर रहा है और सोनाक्षी डर में भी उस शेर का वीडियो बनाने में लगी हैं। सोनाक्षी सिन्हा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। वह तो शेर के लिए पूरा बुफे होंगी। ‘इसी तरह एक और यूजर ने तो शेर को सलमान खान बता दिया और लिखा, ‘सलमान खान आए हैं बाहर उठाने। ‘बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा के एक वीडियो में जहीर इकबाल उनकी नींद खराब करते दिखे थे।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
सोनाक्षी-जहीर के कमरे के बाहर पहुंचा बब्बर शेर


