― Advertisement ―

spot_img

भारतीय अर्थव्यवस्था का विरोधाभास

भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, लेकिन बेरोजगारी, छोटे उद्योगों की कमजोरी, महंगाई और आय असमानता विकास मॉडल की गंभीर चुनौतियों को उजागर कर रही हैं।

Homeअपना जौनपुरसोंधी को पराजित कर सरवरपुर अगले दौर में पहुंची

सोंधी को पराजित कर सरवरपुर अगले दौर में पहुंची

जौनपुर धारा, खेतासराय। नगर के सोंधी मोहल्ला स्थित रामलीला मैदान में सोंधी क्रिकेट क्लब की ओर से 22 वां अंडरआर्म क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें सरवरपुर की टीम ने सोंधी की टीम को नौ रन से पराजित कर अगले दौर में पहुंच गई। सरवरपुर टीम के कप्तान रवि कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित पांच ओवर में टीम ने आठ विकेट पर 67 रन का स्कोर बनाया। जवाब में उतरी सोंधी की टीम 58 रन पर ढेर हो गई। सरवरपुर की टीम नौ रन से जीत कर अगले दौर में जगह बना लिया। इससे पहले भाजपा के मंडल महामंत्री व सभासद मनीष कुमार गुप्ता ने फीता काटकर क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ आपसी सद्भाव बढ़ता है। प्रतियोगिता के आयोजक भेला यादव ने अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. अमलेंद्र गुप्ता, आदर्श श्रीवास्तव, सचिन सोनी, राजू बिन्द, लालू यादव, रितेश यादव, गोकुल यादव, सत्यम, अनिल बिन्द उपस्थित रहे।

Share Now...