जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के चकगोपालपुर गांव को बिजली व्यवस्था से पूर्ण रूप से संतृप्त करने के उद्देश्य से बुधवार को बिजली निगम ने सेवा पर्व मेगा कैंप का आयोजन किया। इस विशेष शिविर में बिजली निगम की टीम ने गांव में उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए नए 25केवीए ट्रांसफार्मर, नए बिजली 1कनेक्शन जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण चतुर्थ वी.के.सिंह ने बताया कि कैंप के दौरान गांव में पुराने व खराब मीटरों को बदला गया जहां मीटर नहीं लगा था वहां मीटर पर नए स्मार्ट मीटर लगाए गए। कुल 22स्मार्ट मीटर लगाए गए, जिनमें से 15नए उपभोक्ताओं को कनेक्शन का आवेदन प्राप्त हुआ तथा एक उपभोक्ता का कनेक्शन रिलीज किया गया। साथ ही बकाया बिजली बिल की वसूली अभियान भी चलाया गया, जिसके तहत उपभोक्ताओं से करीब 57 हजार रुपये की वसूली की गई। उन्होंने बताया कि कैंप का उद्देश्य गांव को पूरी तरह बिजली व्यवस्था से जोड़ना है। जहां-जहां मीटर खराब थे या तकनीकी त्रुटियां थीं, उन्हें सुधारकर व्यवस्थित किया गया। इसके अलावा गांव में ओवरलोडिंग की समस्या को दूर करने के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। ताकी ग्रामीणों को निर्बाध आपूर्ति और बेहतर सेवा मिलेगी, जिससे वे लंबे समय से हो रही बिजली संबंधी परेशानियों से राहत पा सकेंगे।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
सेवा पर्व मेगा कैंप में लगाए गए नए स्मार्ट मीटर और की गई बकाया वसूली

Previous article
Next article

