Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसेवानिवृत्त पर होमगार्ड जवान को दी गई भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त पर होमगार्ड जवान को दी गई भावभीनी विदाई

जौनपुर धारा, जलालपुर। स्थानीय थाने पर तैनात होमगार्ड जवान ओम प्रकाश दुबे के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को जलालपुर थाना परिसर में प्रदीप दुबे अध्यक्ष होमगार्ड की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ व जलालपुर थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह रहे। इस मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी सरकारी कर्मी को कभी न कमी सेवानिवृत्त होना है। भविष्य हेतु शुभकामनाएं देकर विदा किया। उन्होने कहा कि सुरक्षा जवान समाज में अहम भूमिका अदा करते हैं। कोरोना के समय भी उन्होने फ्रंट पर रहकर लोगों की मदद की है। फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ ने कहा कि सरकारी नौकरी में पदस्थापन, स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति की प्रक्रिया एक चक्के की तरह घूमती रहती है। इन सभी चक्र से सभी कर्मियों को एक बार गुजरना पड़ता है। इस प्रक्रिया से कोई भी पदाधिकारी व कर्मचारी को आहत होने की जरूरत नही है।इस दौरान फिल्म अमिनेता चन्दन सेठ व थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने सबसे पहले सेवानिवृत्ति होमगार्ड जवान को फूल माला, शॉल अंगवस्त्र, साइकिल उपहार देते हुए भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर एसआई राकेश राय, एसआई मोहन प्रसाद, महिला एसआई चिंता राय, राकेश सिंह, पीयूष सिंह, अजय प्रताप सिंह बीओ, बृजभूषण उपाध्याय प्लाट्न कमांडर, कृपाशंकर दुबे प्लाटून सहायक कमांडर, सतीश उपाध्याय उपाध्यक्ष, सुनिल मिश्रा संगठन मंत्री, सुशील उपाध्याय संरक्षक, राजेश यादव कोषागार मंत्री, राकेश सिंह, बबलू यादव, राजा गिरी, सुदर्शन मिश्रा, मयंक पटेल, मुहम्मद आजाद, रविन्द्र लाल, चन्द्रशेखर सिंह, सुनील मिश्रा, शिवधनी शर्मा, संतलाल मिश्रा, दलश्रृंगार, अभिषेक दुबे, राकेश भारती, लाल बिहारी, सुजीत, सतीश, सुशील, सुरेश मिश्रा सहित थाना के सभी पुलिसकर्मी व होमगार्ड मौजूद रहे।