Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसेंध काटकर इलेक्ट्रॉनिक की दूकान भीषण चोरी

सेंध काटकर इलेक्ट्रॉनिक की दूकान भीषण चोरी

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। बीती रात चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक की दूकान में सेंध काटकर करीब दो लाख का माल पार कर दिया। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर थाने मे दे दी है,पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।

स्थानीय थाना क्षेत्र गड़ियवा निवासी रामकुमार पटेल का नई बाजार बेलवार मार्ग पर आर.के.इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दूकान है। मंगलवार की रात वह अपनी दूकान बंद करके घर सोने चले गये थे। रात मे चोर दूकान के पीछे से सेंध काटकर अंदर घुस गये और दूकान मे रखा नया पंखा, फर्राटा फैन, इंडक्शन चूल्हा, केबल तार, पाईप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान उठा ले गये। चोरी की गई सामानों की कीमत करीब दो लाख बताई जा रही है। घटना व्ाâी जानकारी दूकान मालिक को सुबह हुई जब वह दूकान खोलने आए। शटर खोलकर अंदर घुसे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और दूकान से कीमती सामान गायब थे। पीछे जाकर देखा तो सेंध कटी थी, घटना की फौरन थानाध्यक्ष रमेश यादव को दी,पुलिस मौक पर पहुंची और घटना की तहकीकात मे जुट गई।

Share Now...