― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसूचना अधिकारी ने किया शिव मन्दिर का निरीक्षण

सूचना अधिकारी ने किया शिव मन्दिर का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। उपनिदेशक पर्यटन वाराणसी एवं विन्ध्याचल मण्डल द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में प्रभारी पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय के द्वारा ऐतिहासिक, धार्मिक और पौराणिक शिव मंदिर दियॉवा महादेव मछलीशहर का निरीक्षण किया गया। उक्त स्थल पर बाउन्ड्री वाल, मंदिर के आस-पास फलोिंरग का कार्य, इन्टरलाकिंग टाईल्स, चबूतरा, आरसीसी बेन्चेस, हाई मास्ट लाइटस, सोलर स्ट्रीट लाईटस, साइन बोर्ड, लैन्डस्कैपिंग का कार्य कराये जाने की आवश्यकता पाई गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित ग्रामवासी अन्य उपस्थित रहे।

Share Now...