जौनपुर धारा, चंदवक। पूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन विभिन्न स्थानों पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। क्षेत्र पंचायत डोभी के सभागार में खंड विकास अधिकारी डॉ. छोटेलाल तिवारी, पतरही में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय, बजरंगनगर में मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया वहीं भाजपा डोभी मंडल व बजरंगनगर मंडल के सभी सेक्टरों व अधिकांश बूथों पर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर प्रधान धर्मेंद्र सिंह, एडीओ अजीत कुमार, सुशील कुमार, किशन कुमार, पंकज सिंह, बिजेंद्र विक्रम सिंह, आशीष सिंह, रमेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया जन्मदिन

Previous article
Next article


