Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसीनियर पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर में

सीनियर पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर में

जौनपुर धारा, जौनपुर। उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ.प्र., लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उ.प्र.एवं उ.प्र.कुश्ती संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 जनवरी तक गोरखपुर में किया जा रहा है। उक्त के क्रम में जौनपुर के सीनियर पुरूष कुश्ती खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 20जनवरी को पूर्वान्ह 10.00बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित सीनियर पुरूष कुश्ती खिलाड़ी ही 21जनवरी को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स, जो डॉ.सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स काम्पलेक्स सिगरा, वाराणसी में प्रातः 9.00 बजे से किया जायेगा। मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा। मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता जो गोरखपुर में आयोजित हो रही है। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन/परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं।