जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएमआईएस पोर्टल की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि गो-आश्रय स्थल मिसादपुर सहित निर्माणाधीन सभी गो-आश्रय स्थल का निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराए। जनपद में निर्माणाधीन पुलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करे। जफराबाद ओवरब्रिज का कार्य भी अति शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए गए। कुत्तूपुर के पास रेलवे ओवरब्रिज के अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास आदर्श योजना के तहत कार्यदाई संस्था सिडको के द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइटे खराब होने की शिकायतें आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। एक्सईएन जलनिगम ग्रामीण ने बताया है कि 80 परियोजनाएं पूर्ण हो गई है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा परियोजनाओं का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में भौतिक प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष काम है उसे बढ़ाएं। जिन कार्यदाई संस्था का बजट पेंडिंग है, उसको जिलाधिकारी द्वारा डिमांड करने के निर्देश दिए,जिससे कि परियोजनाएं समय से पूर्ण हो सके। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण प्रगति को बढ़ाने के निर्देश दिए। एक्सईएन जल निगम नगरीय को निर्देशित किया गया कि नगर पंचायत बदलापुर पेयजल पुनर्गठन योजना और नगर पंचायत कचगांव पेयजल पुनर्गठन योजना का तत्काल टेंडर कराते हुए कार्य को प्रारंभ कराए। उन्होंने सभी कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया कि सीएमआईएस पोर्टल पर समय से फीडिंग कराना सुनिश्चित करें जिससे रैंकिंग सही रहे। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, परियोजना निदेशक केके पांडे, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ.अरुण कुमार यादव सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण तथा कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
सीएमआईएस पोर्टल की समीक्षा बैठक में कार्यदायी संस्था के प्रति डीएम ने व्यक्त की नाराजगी



