जफराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बुधवार को सीएचसी नेहरू नगर, सिरकोनी में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में मोदी जी के सत्ता में आने के बाद आमजन को जनहितकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलना शुरू हुआ। आज जनता को स्वास्थ्य, आवास, शौचालय, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएँ सरलता से मिल रही हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं से अब सभी के खाते में सीधे धनराशि पहुँच रही है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की योगी सरकार भी गरीबों, असहायों, मजदूरों और कामगारों को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। सीएचसी केंद्रों पर हर तरह की जाँच और दवाएँ नि:शुल्क उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य मेले में आए चिकित्सकों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाएँ वितरित कीं। इस अवसर पर प्रभारी डॉ.राजीव कुमार ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चन्द्र जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में राजेश सोनकर, सत्यप्रकाश सिंह ‘करियाÓ, शशिकांत पाठक, मंगला सिंह, इंद्रकुमार शुक्ल, रौनक बरनवाल, विनय मौर्य, विजय चौरसिया, जगतनारायण सिंह, संदीप गुप्ता, डॉ.दिनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
सीएचसी नेहरू नगर में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन


