Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसिकरारा में शराब सेल्समैन पर हमला

सिकरारा में शराब सेल्समैन पर हमला

सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकरारा चौराहे के बगल स्थित रोड पर ठंडी बीयर और विदेशी शराब बेचने वाले सेल्समैन के पार रविवार को लगभग 3:00बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग पहुंचे, उस समय सेल्समैन अमित यादव निवासी आजमगढ़ लघु शंका के लिए बाहर निकला था, तभी उक्त लोगों ने तेजी के साथ उसके उपर हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों में चोट आई। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उक्त बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में पूछने पर उदय प्रताप सिंह थाना अध्यक्ष ने बताय कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिल गई है। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। उस पर अंकित नंबर के हिसाब मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस सम्बंध में पूछने पर सेल्समैन ने बताया कि हमारा किसी से कोई विवाद नहीं था वह लोग क्यों मारे यह मुझे अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है।

Share Now...