― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरसिकंदराबाद बस डिपो व जनरथ की आमने-सामने टक्कर, आधा दर्जन यात्री घायल 

सिकंदराबाद बस डिपो व जनरथ की आमने-सामने टक्कर, आधा दर्जन यात्री घायल 

जौनपुर धारा, सिकरारा। इस समय महाकुंभ के भीड़भाड़ की वजह से रास्ते में हर जगह जाम की समस्या से आम जनमानस के साथ-साथ श्रद्धालु भी परेशान हैं। लोग रोडवेज को सुरक्षित साधन सम्ाझकर यात्रा कर रहे हैं फिर भी दुर्घटनाएं जगह-जगह मुह खोल खड़ी हैं, कहीं ना कहीं दुर्घटना हो जा रही हैं। जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर फतेहगंज बाजार के पास दो रोडवेज बस एक गोरखपुर से आ रही थी तो दूसरी प्रयागराज से जौनपुर की तरफ जा रही थी। दोनों बस बचाव करने के चक्कर आपस में टकरा गई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

घायलों में गोविंद यादव 48वर्ष देवरिया, जगदीश सिकंदराबाद बस डिपो के ड्राइवर निवासी बुलंदशहर, सुदान्ती देवी(45) कुशीनगर, नैना देवी (45)चम्पारण बिहार, अमरावती देवी (45)बक्सर, बिंदा  चम्पारण बिहार, रिंकी कुशीनगर,  उर्मिला चंपारण,  इत्यादि लोग शामिल हैं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई बाजार वासियों ने प्रशासन को सूचना देते हुए मौके पर पहुंच कर बीच बचाव में लग गए सभी घायलों को चिन्हित कर के उनका स्थानीय एक डॉक्टर के यहां इलाज कराया गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बक्सा द्वारा दुर्घटना ग्रस्त बसों को पटरी पर करवाते हुए अन्य सरकारी बसों को रोक कर के सभी यात्रियों को उसमें बैठाकर गंतव्य तक रवाना किया गया। जिसमें बस प्रयागराज के लिए जा रही थी। उसमें चालक के अलावा कोई नहीं था, जो बस प्रयागराज से वापस आ रही थी उसमें सीट बराबर यात्री बैठे हुए थे।

Share Now...