जौनपुर। शाहगंज स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ पुलिस के संयुक्त टीम ने प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ कर तलाशी लिया तो युवक के पास से चोरी की मोबाइल, टैबलेट, समेत अन्य कई सामान बरामद किया। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 पर शनिवार को यात्रियों की सुरक्षा हेतु जीआरपी चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार सिंह,व आरपीएफ पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान दक्षिणी छोर पर बड़ागांव के कोहड़ा गांव निवासी 20वर्षीय मेहंदी उर्फ जमन पुत्र सिराज उर्फ जिशान को गिरफ्तार किया। जामा तलाशी के दौरान पकड़े गए युवक के पास से चोरी की सात मोबाइल एक टैबलेट एक पावर बैंक समेत कई अन्य सामान बरामद कर आरोपित युवक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया।
― Advertisement ―
सात मोबाइल व टैबलेट के साथ शातिर चोर चढ़ा जीआरपी के हत्थे


