Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसशस्त्र बलों के सम्मान में भाजपा ने निकाला तिरंगा यात्रा

सशस्त्र बलों के सम्मान में भाजपा ने निकाला तिरंगा यात्रा

जौनपुर धारा,जौनपुर। भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाला व भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता और देशभक्ति का जोरदार प्रदर्शन किया। जिसमें सांसद, मंत्री, विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, सभासद और भाजपा कार्यकर्ता युवा और महिलाओं समेत हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। भाजपा ने यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और अर्धसैनिक बलों के सम्मान में आयोजित की, साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए भी यह यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। तिरंगा यात्रा कलीचाबाद चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति से शुरू होकर नईगंज तिराहा से होते हुए पालिटेक्निक चौराहा पर पहुंचा वहां से ओलन्दगंज चौराहा से चहारसु चौराहा से होते हुये कोतवाली पहुंचा फिर कोतवाली से शब्जी मंडी के रास्ते शिया कालेज होते हुये शाही किला से सद्भावना पुल जोगियापुर से होते हुये कलेक्ट्री कचहरी स्थित विकास भवन जाकर समाप्त हुआ। समापन स्थल पर मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि जब भी युद्ध होता है देश के लोग भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं। इस बार भी हम देश के साथ हैं, यह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न भी है हमने पहलगाम आतंकी हमले में 26निर्दोष लोगों को खो दिया है। विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया ने कहा कि आज की तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने और भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और अर्धसैनिक बलों को धन्यवाद देने के लिए आयोजित की गई यह यात्रा भारत के सभी राज्यों में निकाली जा रही है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, विधायक रमेश सिंह, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू, पूर्व विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, कृपाशंकर सिंह्र, जिला महामंत्री सुशील मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने भी अपने विचारों को प्रस्तुत किया। उक्त अवसर पर पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, संतोष सिंह, सुधाकर उपाध्याय, राकेश वर्मा, अजय शंकर दुबे, राजेश श्रीवास्तव सहित आदि आदि शामिल हुए।