Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसरोखनपुर में स्मार्ट मीटर लगते ही दुकानदार पर टूटा बिजली का कहर

सरोखनपुर में स्मार्ट मीटर लगते ही दुकानदार पर टूटा बिजली का कहर

  • लाखो रूपये के बिल देख उड़ गए होश

बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर बाजार में स्मार्ट मीटर लगने के बाद एक दुकानदार पर अचानक लाखों का बिजली का बिल थोप दिया गया।

जानकारी के मुताबिक मोबाइल पर आए संदेश के जरिए दुकानदार को 5,86,722 का बिजली बिल देखकर होश उड़ गए। दुकानदारों का कहना है कि वे हर महीने नियमित रूप से बिल जमा करते थे और जून माह में भी अंतिम बिल समय पर जमा किया गया था। इसके बावजूद अचानक इतने बड़े बकाये का बिल आना चौंकाने वाला है। बाजार के लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से ही गड़बड़ी शुरू हुई है। कनेक्शन दुकान मालिक के बजाय मकान मालिक हरिशंकर पांडे के नाम पर दर्ज है। इस घटना से स्थानीय कारोबारियों में भारी आक्रोश है और वे बिजली विभाग से जांच की मांग कर रहे हैं।