Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरसरल एप से बच्चों की शैक्षिक दक्षता का होगा मूल्यांकन

सरल एप से बच्चों की शैक्षिक दक्षता का होगा मूल्यांकन

  • पहली बार बच्चे ओएमआर शीट पर देंगे परीक्षा

जौनपुर धारा, मछलीशहर। परिषदीय विद्यालय में बच्चों की शैक्षिक दक्षता का अब सरल एप के माध्यम से मूल्यांकन होगा। इसके लिए 12 दिसंबर को निपुण असेसमेंट टेस्ट कराया जाएगा। पहली बार बच्चे ओएमआर शीट पर परीक्षा देंगे। खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में अकादमिक रिसोर्स पर्सन के साथ बीआरसी पर प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी शिक्षक संकुल, प्रधानाध्यापक को प्रशिक्षित किया गया व परीक्षा के बारे में विधिवत बताया गया। बच्चों के सीखने समझने के स्तर का मूल्यांकन अब एसेसमेंट टेस्ट के जरिए होगा इससे परिषदीय स्कूलों के छात्रों की शैक्षिक दक्षता अब रियल टाइम पर की जा सकेगी। शिक्षा क्षेत्र मछली शहर के 155 प्राथमिक पूर्व माध्यमिक व कंपोजिट विद्यालयों में पहली से आठवीं तक के 12 हजार से अधिक छात्रों की परीक्षा होगी। खंड शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार शुक्ला ने बताया कि इस बार तिमाही और छमाही परीक्षा के बजाय निपुण एसेसमेंट टेस्ट परीक्षा कराई जा रही है जो ओएमआर शीट पर होगी। छात्रों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे परिणाम भी तुरंत पता चल जाएगा। परीक्षा में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद ओएमआर शीट को सरल एप पर स्कैन करके सबमिट करना होगा, इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे बच्चों का रिजल्ट तुरंत प्राप्त हो जाएगा कि बच्चे कितना प्रश्न सही किए हैं कितने प्रश्नों का गलत उत्तर दिए हैं, इससे सभी छात्रों का एसेसमेंट तुरंत हो जाएगा। उन्होंने बताया कक्षा 1 से 3 तक की परीक्षा निपुण लक्ष्य के आधार पर व कक्षा 4 से 8 तक की परीक्षा लर्निंग आउटकम के आधार पर आकलित होगी।