― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसरकारी सस्ते गल्ले की दुकान की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार

सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार

जौनपुर धारा, जलालपुर। ग्रामीणों ने सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार पर घटतौली का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी केराकत से शिकायत की थी। उनके आदेश पर इस मामले में नायब तहसीलदार गांव में पहुंचकर जांच की और कई ग्रामीणों का बयान भी लिया। केराकत तहसील क्षेत्र के बीबनमऊ गांव के कोटेदार के खिलाफ लगातार ग्रामीणों द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता तथा घटतौली की शिकायत उपजिलाधिकारी केराकत से की जा रही थी। बुधवार के दिन उपजिलाध्िाकारी केराकत के निर्देश पर नायब तहसीलदार वीरेंद्र यादव, सप्लाई इंस्पेक्टर अशोक कुमार मौके पर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान की जांच करने पंहुचे थे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ घटतौली व राशन वितरण में अनियमितता बरते जाने की बात कही। सच्चाई जानने के लिए नायब तहसीलदार कई ग्रामीणों के बयानभी लिए। कई लोगों ने कोटेदार पर घटतौली के आरोप लगाए हैं। तहसीलदार वीरेंद्र यादव ने बताया कि शिकायत की जांच कर ली गयी है और मामले की जाच रिपोर्ट उपजिलाधिकारी केराकत को सौंप दी जायेगी। जाच टीम में हल्का लेखपाल सतीश कुमार, विनय पाण्डेय सहित गाँव के अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे।

Share Now...