जौनपुर। सरकारी स्कूलों को बंद करने की नीति के विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों को बंद करने संबंधी सरकार के आदेश की प्रतियॉ जलाई। पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ.अनुराग मिश्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार बड़ी मात्रा में पाठशाला बंद कर रही है और उससे कहीं अधिक संख्या में मधुशालाएं खोल रही है। जब से योगी सरकार सत्ता में आई है तब से लगभग 26हज़ार से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद हो गए तथा 27हज़ार से ज्यादा स्कूल फिर से बंद करने की योजना है, वहीं दूसरी तरफ 2024 में 27308 मधुशालाएं खोली गई। हम उत्तर प्रदेश में पाठशालाओं को बंद कर मधुशालाओं को खोलने की राजनीति नहीं चलने देंगे। जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि जौनपुर में अब तक पहले चरण में 57 सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए। उक्त अवसर पर विजय सिंह बागी, अनीता मिश्रा, वंदना मिश्रा, सूर्य नारायण सिंह ‘मुन्ना, विनोद प्रजापति, अतुल कुमार तिवारी, शत्रुघ्न सिंह सोनू, हिंच नारायण तिवारी, अनुराग मणि त्रिपाठी, बंटी अग्रहरि, बबलू गुप्ता, आशुतोष मौर्या, विशाल यादव, जय प्रकाश चौहान सहित आदि लोग शामिल हुए।
― Advertisement ―
सरकारी विद्यालय बंद करने के विरोध में आप ने किया जोरदार प्रदर्शन

Previous article

