― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरसम्राट अशोक महान की 2327वीं जयंती मनायी गयी

सम्राट अशोक महान की 2327वीं जयंती मनायी गयी

  • गरीब महिलाओं में साड़ी का हुआ वितरण

जौनपुर धारा, जौनपुर। सम्राट अशोक भवन पर जिला शाक्य मौर्य सोसायटी के तत्वाधान में सम्राट अशोक महान की 2327वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रिटायर्ड प्रवक्ता इंटर कालेज एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयदत्त मौर्य द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार मौर्य विधायक प्रतापगढ़ रहे। विशिष्ट अतिथियों में मौर्य बंधुत्व क्लब के संस्थापक राम सजीवन मौर्य, अध्यक्ष राम अचल मौर्य, प्रयागराज के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्य, विष्णुकांत कुशवाहा उपस्थित थे। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियदर्शी अशोक मिशन एवं मौर्य बंधुत्व क्लब संजय कुमार मौर्य ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम में आए हुए लोगो को संबोधित करते हुए सम्राट अशोक कालीन शिक्षा व्यवस्था का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सम्राट अशोक ने अपने शासन काल में लोगो में वैज्ञानिक सोच जागृत किया। सम्राट अशोक काल में नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय थे और पूरे विश्व से लोग भारत में शिक्षा ग्रहण करने आते थे और भारत को विश्व गुरु कहा जाता था। कार्यक्रम में राकेश कुमार मौर्य बदलापुरी एवं उनके साथियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर गरीब महिलाओं में साड़ी वितरण मौर्य शाक्य सभा के अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य द्वारा किया गया।

Share Now...