जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद के चेयर चेयरमैन कपिल मुनि व चुने गये सभी 25 सभासदों का सरोखनपुर के दोनों वार्ड के लोगों द्वारा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान चेयरमैन कपिल मुनि ने कहाकि सरोखनपुर के दोनों वार्डो की जनता द्वारा जो अभूतपूर्व स्वागत किया गया है उसके लिए हम हृदय से आभारी हैं। मैं इस सम्मान को आपके वार्ड का विकास करके पुन: आशीर्वाद लेने इसी स्थान पर आऊँगा। सबसे कम समय में सबसे तेज गति से यहां पर चतुर्दिक विकास करके दिखाऊंगा। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार दूबे द्वारा किया गया। इसके पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि का माल्यार्पण कर स्वागत करने के साथ ही प्रमोद दुबे व सरोखनपुर वार्ड के दोनों सभासदों द्वारा स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। अंत में सरोखनपुर वार्ड के सभासद सरोजा देवी व रमेश बिंद ने मौजूद लोगों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सभासद रमेश विन्द, द्विजेंद्र नाथ त्रिपाठी, विशम्भर दूबे, गिरीश शर्मा, सरोजा देवी, मंगला चौहान, बाबा चौहान, पूर्व प्रधान रामअभिलाष, प्रधान नीतू तिवारी, अनिल चौबे, महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मनीष त्रिपाठी चंदन, राकेश कुमार दूबे, डॉ. रविकांत पांडेय, देवी प्रसाद पांडेय, प्रमोद कुमार मिश्र, प्रेम चन्द्र मौर्य, निरंजन सिंह, चन्द्रेश्वर चौहान, जितेंद्र सिंह, राधेश्याम चौहान, मान सिंह बूथ अध्यक्ष, लालजी चौहान सेक्टर प्रमुख, राहुल दूबे, जय सिंह यादव, चानक लाल यादव, आशीष गौतम, राधेश्याम मिश्रा, राम सहारे विन्द, लाल बहादुर चौहान आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
सम्मान समारोह में चेयरमैन कपिल मुनि का हुआ भव्य स्वागत

Previous article


