जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में और पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएम व एसपी ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुना और सम्बन्धित अधिकारी को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी के समक्ष कुल 71शिकायतें प्राप्त हुयी। जिसमें 06का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आइजीआरएस के निस्तारण में मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से वार्ता करते हुए जियो टैग फोटो लगाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होने पत्थर गड्डी उखाडने वालों के विरूद्व एफआइआर दर्ज करानें के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने लेखपालों को निष्पक्ष रूप से पैमाइस, अंश निर्धारण करने और आय जाति प्रमाण पत्र में सही रिपोर्ट लगाने के निर्देश दिये। भूमिधर के मृत्यु के उपरान्त पारदर्शी तरीके से और निर्धारित समय के भीतर वरासत कर दिया जाए। किसान दुर्घटना में पात्र लाभार्थियों को स-समय लाभ दिलाया जाए। उन्होने निर्देश दिया कि मृत्य प्रमाण पत्र से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र लम्बित न रहे। पुलिस अधीक्षक ने निर्दशित किया कि राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों के बीच समन्वय के माध्यम से विवादों का निस्तारण किया जाए। समाधान दिवस के अवसर पर शिकायतकर्ता उमेश चन्द्र उपाध्याय एडवोकेट द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया गया कि वे अपनी पत्नी के ईलाज हेतु जिला अस्पताल गये थे जहां पर डा.एस. पी. तिवारी को दिखाने पर उनके द्वारा आकांक्षा अस्पताल में आपरेशन कराने हेतु कहा गया। इस दौरान मरीज का कई बार आपरेशन किया गया, आपरेशन के उपरान्त पस बनने की समस्या उत्पन्न हो गयी। जिससे उन्हे आर्थिक नुकसान होने के साथ ही उनकी पत्नी को मानसिक, शारीरिक कष्ट भी उठाने पडे। जिस पर जिलाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि एक कमेटी बनाकर उक्त डाक्टर की जांच करायी जाए और शिकायत सही पाये जाने पर नियमानुसार कडी़ कार्यवाही की जाए।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 71 प्रार्थना पत्रों में से 6 का निस्तारण



