Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसमाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्यायें

समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्यायें

जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को पवांरा थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम अनुज कुमार झा व एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा पहुंचे और उपस्थित फरियादियों की समस्यायें सुनी और उनको निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान अमोध गांव निवासी विनय कुमार व रामपुर सवाई गांव निवासी विजयनाथ गौतम ने जमीनी-विवाद को लेकर डीएम को प्रार्थना-पत्र दिया। जिस पर डीएम ने सम्बन्धित हल्के के लेखपाल व कानूनगो को मौके पर जाकर निस्तारित करने का आदेश दिया। उन्होंने सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिया कि तालाबों व भीटों पर से अवैध कब्जे हटायें जाये व दबंगई करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाये। इस दौरान नायब तहसीलदार सूरज कुमार पटेल, थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया, उपनिरीक्षक विजय कुमार, उपनिराक्षक बासदेव प्रसाद, कानूनगो शिवप्रसाद सिंह, लेखपाल राजपति सरोज, लेखपाल संदीप दूबे सहित सभी हल्के के लेखपाल उपस्थित रहें।