जौनपुर धारा, जौनपुर। करंजाकला क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत पतहना में नव वर्ष के अवसर पर समाजसेवी द्वारा गरीब बच्चों को कॉपी कलम और मिष्ठान बांटे गए। पिछले कई सालों से समाजसेवी विनय द्वारा ऐसे सराहनीय कार्य किए जाते है। इसके पूर्व उन्होंने ठंड को देखते हुए बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को कंबल भी वितरित कयिा था। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को ग्राम सभा पतहना के बच्चों को कॉपी, कलम और मिष्ठान बांटे। इस अवसर पर ग्राम प्रधानपति चंद्र भुवन, जितेन्द्र कुमार अध्यापक आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
समाजसेवी ने गरीब बच्चों में वितरित की पाठ्य सामग्री


