जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के भदेवरा गांव स्थित दुर्गा जी मंदिर का समाजसेवी सत्यानंद चौबे की अगुवाई में ग्रामीणों के सहयोग से जीर्णोद्धार किया गया। उक्त मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां जो भी मन्नत मांगता है मां दुर्गा उसकी मन्नत अवश्य पूरी करती हैं। मंदिर लगभग 100 वर्ष पुराना है तथा इस समय काफी जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच गया था। दुर्गा जी की पुरानी मूर्ति भी खंडित अवस्था में थी इस बात को संज्ञान में लेते हुए समाजसेवी सत्यानंद चौबे ने मंदिर के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया तथा ग्रामीणों के सहयोग से चंदा एकत्र करके मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया। बुधवार को पूरे विधि विधान से मां दुर्गा की नई मूर्ति को पूरे गांव का भ्रमण कराकर उसे मंदिर में स्थापित करवाया गया। इस मामले में पूछे जाने पर सत्यानंद चौबे ने बताया कि 4 मई को उक्त मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें सभी मां दुर्गा भक्त सादर आमंत्रित हैं।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
समाजसेवी के सहयोग से किया गया मंदिर का जीर्णोद्धार

Previous article
Next article


