जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ.अवधनाथ पाल के अध्ययता में मासिक बैठक संपन्न बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ.अवधनाथ पाल ने कहा कि समाजवादी वोटर बढाना है, भाजपा को चोट पहुचाना है। भाजपा सरकार में समाजवादी विचारधारा के वोटरों को चिन्हित करने का काम कर रही हैं और आखिरी समय में उनका नाम काटने का काम करती हैं। इसलिए समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर तक इस साजिश को समझना होगा और संतर्क रहकर अपने वोटों को बढाना है और उसकीं सुरक्षा भी आखिरी दिन तक करना होगा। उन्होने आगे कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान तिथियां निर्धारित किया गया है। निर्धारित तिथियों पर समाजवादी पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता नेता गांव में घर-घर संम्पर्क कर वोटर लिस्ट से सत्यापन कर वोट बढाने का काम करेंगे और फर्जी वोट को कटवाने का काम करेंगे। कहा कि भाजपा सरकार का काम नहीं फर्जी वोटों का बढाने एवं समाजवादी विचारधारा के वोटों को कटवाने का अंजाम बोलता है। भाजपा सरकार झ्DA को एक जूट देखकर परेशान व हताश हैं, और किसी भी हद तक गुजर सकता हैं। इसलिए वोट ही वो ताकत है, जिससे झ्DA विरोधी भाजपा सरकार को इस देश और प्रदेश से हटाकर देश में खुशहाली लाने का काम किया जा सकता हैं। बैठक में मुख्य रूप से विधायक तूफानी सरोज, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजबहादुर यादव, राकेश मौर्या, प्रभान्नद यादव, श्याम बहादुर पाल, राजेंद्र यादव, हिरालाल विश्कर्मा, राहुल त्रिपाठी, श्रवण जयसवाल, इर्शाद मंशूरी, राममूर्ति सरोज, अनवारुल गुड्डू, लाल मोहम्मद रायनी, अनपूर्णा देवंवशी, अनील दूबे, लक्ष्मी शंकर यादव, अमित यादव उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
समाजवादी विचारधारा को चिन्हित करने का काम कर रही भाजपा



