Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeउत्तर प्रदेशसफाई कर रही महिला मजदूरों को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल

सफाई कर रही महिला मजदूरों को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल

जौनपुर धारा,वाराणसी। बाबतपुर फोरलेन पर मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे में तीन महिला सफाईकर्मी घायल हो गईं। सुबह करीब 9:30 बजे सातोमहुआ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सफाई कार्य में लगे मजदूरों और ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रैक्टर चालक सुनील के अनुसार फोरलेन के डिवाइडर पर लगे सजावटी पौधों की छंटाई और डिवाइडर के पास जमा हुए मलबे की सफाई का कार्य कई दिनों से चल रहा है। मंगलवार को भी कार्यदायी संस्था की ओर से मजदूर तैनात थे। इसी दौरान वाराणसी से बाबतपुर की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने मजदूरों के साथ ही ट्रैक्टर को भी टक्कर मार दिया। हादसे में जंसा थाना क्षेत्र के भतसार गांव की निशा देवी और चंदा देवी तथा लहिया गांव की बिंदू देवी घायल हो गईं। तीनों महिलाओं को हादसे के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। इस बारे में थानाध्यक्ष बड़ागांव ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक चालक को भी पकड़ लिया गया है। घायल महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं, जहां इलाज चल रहा है। मामले में तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...