बॉलिवुड अभिनेता और निर्माता-निर्देशक सतीश कौशिक की मौत मामले में पार्टी ऑर्गनाइजर और गुटखा किंग की पत्नी ने पुलिस को ई-मेल करके नई बात का खुलासा किया है। इस मामले में अब अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद का कनेक्शन सामने आया है। एक्टर और फिल्म मेकर सतीश कौशिक की मौत मामले में नया खुलासा हुआ है। इस केस में अब नया दाऊद एंगल भी सामने आया है। पिछले साल दुबई मे जिस पार्टी में कौशिक ने उधार दिए 15 करोड़ रुपये मांगे थे उस पार्टी में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद का बेटा अनस भी आया था। वहीं, पार्टी ऑर्गनाइजर की पत्नी के आरोपों पर पुलिस ने कहा है कि वह सभी आरोपों की जांच करेगी। साथ ही महिला को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और उसका बयान दर्ज किया जाएगा। पार्टी ऑर्गनाइजर और गुटखा किंग की पत्नी ने पुलिस को ई-मेल करके नई बात का खुलासा किया है। महिला ने पार्टी ऑर्गनाइजर अपने पति पर कौशिक की हत्या करने का शक जताते हुए आरोप लगाया है। पत्र में लिखा गया है कि करीब तीन साल पहले उनके पति ने सतीश कौशिक से 15 करोड़ रुपये उधार लिए थे, जिसे वह अब कौशिक के मांगने के बावजूद चुका नहीं रहे थे। उन्हें शक है कि सतीश कौशिक की मौत के पीछे कहीं ना कहीं उसके पति का हाथ है। मामले की जांच कापसहेड़ा थाना पुलिस कर रही है। मामले में साउथ-वेस्ट दिल्ली के अडिशनल डीसीपी राजीव कुमार ने पार्टी ऑर्गनाइजर की पत्नी की ओर से पुलिस को ई-मेल करके अपने ही पति पर सतीश कौशिक की हत्या करने का शक जाहिर करने वाली बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस गंभीरता से हर पहलू की जांच कर रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात को बताया गया है कि कौशिक की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी। लेकिन सूत्रों का कहना है कि जिस तरह की जल्दबाजी में पुलिस काम कर रही हैं कहीं इस मामले में आने वाले समय में कुछ और ही खुलासा ना हो जाए। मामले में पुलिस ने यह भी बताया है कि गुटखा किंग की पत्नी ने ई-मेल में इस बात का भी जिक्र किया है कि पिछले साल दुबई में उनके पति ने एक पार्टी दी थी। इसमें सतीश कौशिक के अलावा अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद का बेटा अनस भी आया था। इसमें भी कौशिक ने उनके पति से 15 करोड़ रुपये मांगे थे। बाद में मामला बिगड़ा भी था। उन्हें शक है कि कौशिक को किसी तरह की ड्रग्स देकर मारा गया है। मामले में पुलिस का कहना है कि होली के दिन 8 मार्च को पार्टी में शरीक होने वाले तमाम 40 के करीब गेस्ट की लिस्ट ली गई है। इनमें से 20 से पूछताछ की जा चुकी है। अभी तक ऐसा कुछ मामला सामने नहीं आया है। फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि जिस गुटखा किंग के भारत से दुबई भागने की बात कही जा रही है। वह मुंबई में है, 9 मार्च को उन्होंने पुलिस के सामने अपने बयान भी दर्ज कराए। पुलिस ने यह भी बताया कि गुटखा किंग और इनकी पत्नी में पिछले कुछ दिनों से अनबन चल रही है। फिलहाल दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
सतीश कौशिक की मौत मामले में दाऊद का एंगल! पार्टी ऑर्गनाइजर की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा


