Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरसतकर्मो से ही होती है व्यक्ति की पहचान : डॉ.समर बहादुर सिंह

सतकर्मो से ही होती है व्यक्ति की पहचान : डॉ.समर बहादुर सिंह

  • संस्थापक के 47वें पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जौनपुर धारा,सिकरारा। स्थानीय क्षेत्र के माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान में बुधवार को संस्थापक स्व.माता प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि में मुख्य वक्ता के रूप में प्रबंधक उपस्थित डॉ.समर बहादुर सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को उनके द्वारा किये गए सतकर्मो से याद किया जाता है, स्व.माता प्रसाद सिंह का शिक्षा के प्रति काफी लगाव था। आज उन्ही की प्रेरणा से ही यह शिक्षण संस्थान क्षेत्रवासियों को शिक्षा व ज्ञानरूपी शीतलता प्रदान कर रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.सीमा सिंह व इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ.आनन्द कुमार सिंह, डॉ.संजय सिंह, डॉ.मधुबाला मिश्रा, डॉ.प्रियंका सिंह, डॉ.प्रशान्त सिंह, डॉ.शकील अहमद, डॉ.सूरज सिंह, शिव प्रताप सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेन्द्र प्रताप यादव, सन्तोष यादव, चंद्रशेखर निषाद, राजेश सिंह, रहीश शेख आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन आयोजक डॉ.तिलक राज सिंह ने किया।