Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क सुरक्षा विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

सड़क सुरक्षा विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

जौनपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 29 जनवरी 2026 को जनपद जौनपुर के तिलकधारी महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्काउट गाइड एवं आपदा मित्रों ने सक्रिय सहभागिता की। उक्त आयोजन का नेतृत्व स्काउट गाइड/आपदा मित्र के प्रशिक्षक डॉ.जितेश कुमार सिंह ने किया। कार्यशाला के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं तथा दुर्घटनाओं से बचाव, यातायात नियमों के पालन एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक सुशील मिश्रा तथा यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को यातायात नियमों की जानकारी दी तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्काउट गाइड एवं आपदा मित्रों द्वारा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया तथा भविष्य में इस दिशा में निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार को जन-जन तक पहुँचाना रहा।