― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क पर जल जमाव की स्थिति को देखते हुए ग्राम प्रधान द्वारा...

सड़क पर जल जमाव की स्थिति को देखते हुए ग्राम प्रधान द्वारा बिछाया गया ईट

सिकरारा। मडियाहूं विकासखण्ड के अन्तर्गत स्थित ग्राम सभा रईया गुलजारगंज में गुलजारगंज बाजार से मेन हाईवे से निकलकर ग्राम सभा मंसिल जाने वाली सड़क पर देवी मंदिर के बगल सड़क पूर्ण रूप से क्षत्रिग्रस्त हो गई थी। जिसमें कई गड्ढे बन गए थे, जल जमाव और कीचड़ से लोगों का आना-जाना दुर्लभ हो गया था। यथा स्थिति को देखते हुए युवाग्राम प्रधान पंकज जयसवाल द्वारा इट गिरवाकर उस पर बिछाया गया। इसके बाद रावीश से उसकी टॉप ड्रेसिंग की गई अब लोगों का आवागमन सुरक्षित हो गया ग्राम प्रधान के इस कार्य की सराहना क्षेत्रीय लोगों सहित आने जाने वाले राहगीर भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूछने पर ग्राम प्रधान पंकज जायसवाल ने कहा कि हमारे ग्राम सभा में और ऐसी पक्की सड़के हैं। जो टूट गई थी। सड़क टूटने से उसनमे गड्ढे बन गए थे और गड्ढों में बरसात का पानी इक_ा हो गया था। ऐसे कई गड्ढे को ईंट गिराकर उसमें डलवा कर बनाया जा चुका है।

Share Now...