जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एराकियाना मोहल्ले में सड़क पर खड़े वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है। खेतासराय थाना क्षेत्र के अब्बोपुर गांव निवासी 70 वर्षीय राम लुटावन अपने पुत्र के साथ शाहगंज आया था। सोमवार की दोपहर घर जाने के लिए सड़क पर खड़ा था कि सामने से आ रही तेज ऱफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दिया जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में इलाज हेतु उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
सड़क दुघर्टना में वृद्ध घायल
Previous article


