Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में दो घायल

सड़क दुघर्टना में दो घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बड़ौना गांव के समीप सड़क दुघर्टना में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां दोनों का प्राथमिक उपचार कराया गया। खुटहन थाना क्षेत्र के अहरपुर गांव निवासी 27वर्षीय सर्वेश यादव पुत्र धर्मेन्द्र मंगलवार की रात अपने एक मित्र बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी 25वर्षीय मंयक यादव पुत्र समर बहादुर यादव के साथ बाइक से घर जा रहे थे कि बड़ौना गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उक्त घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।