Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसड़क किनारे घायल पड़े बाइक सवार की हालत गंभीर

सड़क किनारे घायल पड़े बाइक सवार की हालत गंभीर

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सिंगरामऊ थाना अंतर्गत आने वाले पहेतियापुर पुल के पास घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े एक शख्स को स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं अस्पताल कर्मियों ने घायल शख्स के मोबाइल फोन के जरिए सूचना उसके स्वजनों को दी। सूचना मिलते ही सीएचसी में पहुंचे स्वजनों ने घायल की पहचान करते हुए बताया कि प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढ़कवा बाजार स्थित हरी का पूरवा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान रबिन्दर गौतम है जो कल बाइक से कहीं शादी समारोह में गए हुए थे वहां से घर लौट रहे थे। फिलहाल चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रबिन्दर गौतम की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Share Now...