जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खण्ड के हनुआडीह मोड़ पर बूथ समीक्षा के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व केराकत विधायक तुफानी सरोज ने कहा कि भाजपा आरएसस के लोगो से सावधान हो जाइए यह ठग है। यह दलित, बैकवर्ड विरोधी है ऐ किसान विरोधी है। इन से बचो और संविधान बचाओ देश बचाओ भाजपा भगाओ क्योकि जब यह संविधान खत्म कर देगे तो सबका हक छीन लेगे आप कहीं बोलने नहीं देगे बाबा साहब जब संविधान बनाया था तब जाके हम लोगो को हक मिला था। उन्होने कहा कि अम्बेडकर वादी समाजवादी एक हो गये है। यदि इस बार भाजपा को नहीं हटाया जाता है। तो आप के बच्चो का भविष्य खतरे में हो जायेगा। केराकत विधायक ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारे भगवान पीडीए है। भगवान हर घर है, तो प्राण प्रतिष्ठा की क्या जरूरत है। यह भाजपा वाले सभी लोगो को धर्म के नाम पर गुमराह कर रहे है।
― Advertisement ―
संविधान बचाओ देश बचाओ : तुफानी सरोज



