Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंजीव कोठारी बने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के ऑनरेरी प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस

संजीव कोठारी बने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के ऑनरेरी प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस

  • विद्यार्थियों को मिलेगा उद्योग जगत का व्यावहारिक अनुभव, एक वर्ष के लिए हुई नियुक्ति

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में उद्योग और अकादमिक जगत के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अहमदाबाद (गुजरात) के उद्योग विशेषज्ञ संजीव कोठारी को फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग में ऑनरेरी प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के पद पर नियुक्त किया है। इससे विद्यार्थियों को उद्योग जगत के व्यावहारिक अनुभव और नई तकनीकों की जानकारी मिल सकेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह नियुक्ति स्क्रीनिंग सह चयन समिति की संस्तुति और कार्यपरिषद की 24 फरवरी को हुई बैठक में अनुमोदन के बाद की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि यह नियुक्ति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है। नियुक्ति की शर्तों के अनुसार संजीव कोठारी का कार्यकाल एक वर्ष का होगा और उन्हें आदेश जारी होने की तिथि से एक माह के भीतर कार्यभार ग्रहण करना होगा। खास बात यह है कि उन्होंने इस पद के लिए विश्वविद्यालय से किसी भी प्रकार का पारिश्रमिक न लेने की सहमति दी है। उन्होंने कहा कि उनकी यह सेवा पूर्वांचल क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेगी। संजीव कोठारी पूर्व में अदानी ग्रुप में टेक्नो हेड के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा अदानी ग्रीन एनर्जी तथा ऑस्ट्रेलिया स्थित विश्व की बड़ी कोयला खदान कार माइकल परियोजना में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और विशेषज्ञता से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक जरूरतों और व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों की पेशेवर क्षमता और रोजगारपरक कौशल में वृद्धि होगी।