खुटहन। उसरौली शहाबुद्दीनपुर गांव में आदर्श रामलीला धर्ममण्डल के तत्वधान में आयोजित रामलीला में गुरुवार की रात लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ वध, कुंभकरण वध का बेहतरीन मंचन किया गया। रामलीला का शुभारंभ विधायक शाहगंज रमेश सिंह और सीओ अजीत सिंह चौहान ने फीता काटकर व राम सीता जी की आरती करके किया। लक्ष्मण शक्ति के दृश्य में मेघनाथ का लक्ष्मण को शक्ति बाण लगने पर रामादल में खलबली मच जाती है। राम सेना शोक में डूब गई। प्रभू राम ने हनुमान को सुषेन वैध द्वारा बताए गये द्रोणागिरी पर्वत से संजीवनी बूटी लाने को कहते हैं। राम का विलाप देख दर्शकों के आंखों से आंसू छलक गये। हनुमान के संजीवनी बूटी लेकर लौटते ही रामादल में खुशी की लहर छा गयी। सुषेण वैद्य के उपचार के बाद लक्ष्मण को होश आते ही रामा दरबार में खुशी की लहर दौड़ गई। दर्शक भगवान की जयकारा लगाने लगे।इस मौकेपर पर राधेश्याम उपाध्याय, बद्री प्रसाद पाण्डेय, डॉ.कमलेश पाण्डेय, संगम पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय, नारायण पाण्डेय, अरविंद तिवारी, अजीत सिंह, गौरव सिंह, रीजन सिंह, सुवाष चंद्र पाण्डेय, अजय महराज, रंजीत सिंह गुड्डू सहित आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
श्रीराम का विलाप देखकर दर्शकों की आंखें हुई नम


