― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरश्रद्धालुओं ने घरों की छतों से पुष्प वर्षा से किया स्वागत

श्रद्धालुओं ने घरों की छतों से पुष्प वर्षा से किया स्वागत

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। नगर के मोहल्ला भगत सिंह प्रतापगढ़ रोड से शनिवार को स्व. बैधनाथ व रामचंद्र जायसवाल के स्मृति में श्रीमद् भागवत महापुराण का सात दिवसीय संगीत में भागवत कथा हेतु भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मथुरा वृंदावन से पधारे कथाव्यास पूज्य श्री राघवेंद्राचार्य जी महाराज के सानिध्य में विधि विधान से बेदी पूजन के पश्चात दिव्या मंगल कलश यात्रा संपूर्ण नगर में निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ यजमान कंचन जायसवाल व दिनेश जायसवाल ने भागवान कृष्ण की आरती उतारकर किया। कलश यात्रा में शामिल पीतांबरधारी महिलाएं 108मंगल कलश सर पर धारण कर भगवान कृष्ण का नाम संकीर्तन करते हुए चल रही थी। रथ पर पूज्य राघवेंद्राचार्य महाराज विराजमान रहे। रथ के आगे श्रद्धालुजन गाजे-बाजे और डीजे के साथ भगवान का नाम संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। जिसे देख श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो गए। महिलाओं ने घरों की छतों से पुष्प वर्षा से स्वागत किया।’हरे राम हरे कृष्णÓ के नाम संकीर्तन से समूचा नगर गुंजायमान हो रहा था। मंगल कलश यात्रा में यजमान दिनेश जायसवाल सर पर श्रीमद् भागवत ग्रंथ तथा मुख्य यजमान द्रोपती देवी ने ठाकुर की पालकी लेकर शामिल रही। कलश यात्रा प्रतापगढ़ रोड कामधेनू से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल आदर्श बल विद्या मंदिर में पहुंचकर समापन हुआ। इस अवसर पर चेयरमैन कपिल मुनि, आलोक गुप्ता पिंटू, राजकुमार ऊमरवैश्य नेता, राजकुमार जायसवाल काजू, राजीव गुप्ता राजू, श्रेयांश जायसवाल, सभासद गणेश ऊमरवैश्य, राहुल जायसवाल, संदीप केसरी, नेहा जायसवाल, शुभम जायसवाल, शंकर केसरी, जगदंबा जायसवाल, गोपाल केसरी, विपिन ऊमरवैश्य, मुकेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, माघवेंद्र सिंह, मनीष केसरी, मनोज जायसवाल, आशु केसरी व उमाशंकर गुप्ता आदि लोग मौजूद रहें।

Share Now...