― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्मशान घाट के नाले में मिला तीन दिन से लापता हुए बालक...

श्मशान घाट के नाले में मिला तीन दिन से लापता हुए बालक का शव

  • परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, रोते बिलखते रहे परिजन

जौनपुर धारा,खेतासराय। शुक्रवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के मनीकला गांव निवासी कक्षा-5 के छात्र का शव समीपवर्ती दूसरे गांव के श्मशान घाट के नाले मे जलकुम्भी में मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने नामजद आरोपियों की निशानदेही पर छात्र के शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया। छात्र की मां ने तीन नामजद आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार सूरज बिन्द 14 पुत्र ओमप्रकाश बिन्द उर्फ भोनू गांव के प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 5 का छात्र था। 12 मार्च को शाम घर से गांव निवासी कुलदीप बिन्द की बारात जाने के लिए कह कर निकला था। लेकिन दूसरे दिन नही लौटा तो पता चला कि वह बारात नहीं गया था। तभी से परिजन सूरज की खोजबीन कर रहे थे। पुलिस को भी छात्र  के गुमशुदगी की सूचना दी गई थीं। पुलिस गांव मे छात्र के साथ देखे गए संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ कर रही थी। उन्हीं संदिग्ध युवकों की निशानदेही पर शुक्रवार को सूरज बिन्द का शव क्षेत्र के फरीदपुर गांव के श्मशान घाट के पास नाले मे मिट्टी के नीचे दबा कर ऊपर से जलकुम्भी रखकर ढका मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। माँ गुडडी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता ओमप्रकाश बिन्द रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई गए हुए थे। चार भाई बहनों में सूरज सबसे बड़ा था। मृतक सूरज की नंदिनी तथा सीता दो छोटी बहनें व सबसे छोटा भाई आर्यन है।वहीं थानाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक छात्र सूरज बिन्द की बॉडी आरोपियों की निशानदेही पर रिकवर कर लिया गया है। मृतक छात्र की माता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Share Now...