― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए समय-सारिणी जारी

शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए समय-सारिणी जारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने अवगत कराया है कि विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन के पत्र व निदेशालय समाज कल्याण लखनऊ के पत्र द्वारा शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए समय-सारिणी जारी की गयी है। उक्त के क्रम में जनपद में संचालित (पूर्वदशम कक्षा 9-10) समस्त शिक्षण संस्थाओं को अवगत कराया जाता है कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2023-24 पूर्वदशम (कक्षा 9-10) छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत नवीन संस्थाओं को मास्टर डाटा बेस जोड़ने तथा छात्र/छात्राओं को आनलाइन आवेदन करने के लिए समय-सारिणी निर्गत की गयी है, जो निम्न प्रकार है। 7 अगस्त से 8 सितम्बर तक प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए आनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना, जिला विद्यालय निरीक्षक के समझ समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना, तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थाए) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर अपलोड करके प्रमाणित करना, 10 अगस्त से 10 अक्टूबर तक छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन किया जाना, 13 अक्टूबर तक छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी समस्त वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा किया जाना, 14 अगस्त से 17 अक्टूबर तक छात्र/छात्रा द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्रा के समस्त विवरण का विद्यालय द्वारा मिलान किया जाना एवं आनलाइन आवेदन प्राप्त करना, अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना, 1 नवम्बर से 6 नवम्बर तक सन्देहास्पद डाटा को कारणों सहित छात्र, विद्यालय के लागिन पर प्रदर्शित किया जाना एवं आनलाइन आवेदन में की गयी त्रुटियों को छात्र द्वारा ठीक किया जाना, 9 नवम्बर तक छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों को ठीक करके हार्डकापी समस्त वांछित संलग्नको सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना, 2 नवम्बर से 13 नवम्बर तक त्रुटियों को ठीक करके छात्र द्वारा जमा किये गये आवेदन पत्रों का विद्यालय द्वारा संलग्न अभिलेखो से मिलान करके आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना होगा। उन्होंने समस्त विद्यालयों को अवगत कराया है कि उपरोक्त समय सारिणी में दी गयी व्यवस्था के अनुसार अपने-अपने विद्यालयों में समयबद्ध ढंग से कार्य कराना सुनिश्चित करें।

Share Now...