― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरशीतलहर शुरू होते ही नगर पंचायत में अनेक जगह जला अलाव

शीतलहर शुरू होते ही नगर पंचायत में अनेक जगह जला अलाव

मुसाफिरों को ठहरने के लिए बनवाया रैन बसेरा

जौनपुर धारा, खेतासराय। एक तरफ जहां लोग ठण्ड से कांप रहें हैं ऐसे में लोग इससे बचने का पुख्ता इंतजाम कर रहे हैं वहीं आने-जाने वाले राहगीरों के लिए भी नगर पंचायत प्रशासन ने ठण्ड से बचने के लिए व्यवस्था कर दिया है जिसमें नगर के विभिन्न जगहों पर नियमित अलाव जलाया गया है। इसके अलावा रात्रि में राहगीरों को ठहरने के लिए रैन बसेरा अधिशासी अधिकारी द्वारा बनवा दिया गया है। इसमें यात्रियों के लिए रात गुजारने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि कड़ाके की ठण्ड अब दस्तक दे चुकी है ऐसे में स्थानीय कस्बे के आसपास के दस-बारह किलोमीटर तक के लोग बाजार आते-जाते रहते है। इसके अलावा भी लोग इस नगर से होकर तहसील या जिला मुख्यालय जाते है। इस ठिठुरन भरे ठण्ड से राहगीरों को बचने के लिए नगर के आठ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है जो शाम को सूरज ढलते ही जला दिया जाता है। इसके अलावा खेतासराय-जौनपुर मार्ग पर पुराने थाने के समीप डॉ. भीम राव अंबेडकर स्कूल में रैन बसेरा बनवा दिया गया है। जहाँ पर यात्रियों के लिए रात में ठहरने के लिए रजाई-गद्दा आदि का बंदोबस्त किया गया है।

Share Now...