Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिक्षा के लिए समर्पित रहे स्व तेज बहादुर सिंह डंडा

शिक्षा के लिए समर्पित रहे स्व तेज बहादुर सिंह डंडा

संस्थापक की जयंती पर कंप्यूटर कक्ष का हुआ उद्घाटन

खुटहन। गजराज सिंह इण्टर कालेज के संस्थापक ठाकुर तेज बहादुर सिंह डंडा की 95वीं जयंती शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। बतौर मुख्य अतिथि वाराणसी के पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने कहा कि स्व सिंह का पूरा जीवन शिक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्हीं की प्रेरणा है कि ग्रामीण क्षेत्र में होते हुए भी जमुनिया गांव जिले में तकनीकी शिक्षा का मुख्य केंद्र बना हुआ है। यहां आईटीआई, इण्टर कॉलेज पालीटेक्निक, डिग्री कालेज में हजारों छात्र अध्ययन कर अपना भविष्य संवार रहे हैं। जयंती समारोह के अवसर पर यहां नव निर्मित स्व.रानी सिंह कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन करते हुए कहा कि आज के वैज्ञानिक युग में छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ साथ कंप्यूटर शिक्षा अवश्य दी जानी चाहिए। धीरे-धीरे हमारा जीवन इस पर निर्भर होता चला जा रहा है। नौकरी या व्यवसाय में कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक हो गया है। विशिष्ट अतिथि पूर्व निदेशक कृषि विवेक सिंह ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कहा कि इनको शिक्षित करने से दो कुलों का विकास होता है। उन्होंने अभिभावकों से भी बालिकाओं को विद्यालय में नामांकन हेतु प्रेरित किया। पूर्व मजिस्ट्रेट विनय सिंह ने कहा कि शिक्षा ही वह एक मात्र माध्यम है जिसके बल पर हम अपना मुकाम सबसे आसानी से हासिल कर लेते हैं। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने संस्थापक ठाकुर तेज बहादुर सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व वन रक्षक आरके सिंह व संचालन प्रखर द्विवेदी ने किया। प्रबंधक संजय सिंह ने आगतो का स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अतुल सिंह, विकास सिंह, क्षिमेंद्र सिंह, संजय मिश्रा, दयाराम यादव, नीरज सिंह, पंकज सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।