जौनपुर। आदित्य बिडला कैपिटल फाउंडेशन के सहयोग से एक्शन एड द्वारा संचालित नई पहल परियोजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कन्वर्जन बैठक क्चक्रष्ट हाल ताहिरपुर में किया गया कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलित से किया गया। जिसमें एक्शन एड लखनऊ से प्रतिनिधि जिया, मानविका प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि मुख्य उद्देश्य है बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन, बच्चों का नियमित रूप से विद्यालय में ठहराव, गुणवत्ता पुर्ण शिक्षा साथ साथ विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की उलब्धता पर चर्चा किया गया। परियोजना समन्वयक बीनू सिंह द्वारा संस्था का परिचय देते हुए एक्शनएड द्वारा किए गए। ब्लाक सिकरारा के विभिन्न स्कूलों से प्रधानाध्याप, प्रधान व स्टेक होल्डर द्वारा विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति ठहराव व ड्राप आउट होने वाली चुनौतियों और समाधान पर अपने विचार को रखा। ब्लाक कोर्डिनेटर बंसीलाल द्वारा बताया कि एक्शन एड का भी यही प्रयास है कि हम सब मिलकर समस्याओं का समाधान करें जिससे बच्चों की गुणवत्ता पुर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके, जिसको लेकर हम लोग बच्चों के अभिभावकों को निरंतर जागरूक करके उनकी नामांकन, ठहराव और शिक्षा में उत्पन्न बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में अध्यक्ष अमित सिंह प्रधानाध्यापक ताहिरपुर द्वारा एक्शन एड के कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव विभाग, शासन-प्रशासन द्वारा सहयोग करने, कराने का आश्वाशन दिया गया। कार्यक्रम में टीम एक्शन एड महाजन अली ने सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
― Advertisement ―
शिक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करने का किया प्रयास


