जौनपुर। शिक्षा एक सतत और सर्वांगीण विकास की प्रक्रिया है जिसमें कर्म करते रहने से अधिकार स्वत: प्राप्त होते है। उक्त बातें पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने रामआधार सिंह इण्टर कालेज बैजारामपुर के वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए कही। आगे उन्होंने कहाकि यह विद्यालय बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है यही कारण है कि यहां पढ़ रहे बच्चों में प्रत्येक वर्ष कोई न कोई जिला व प्रदेश लेबल पर टॉप करता है। भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने कहाकि इस विद्यालय का उद्देश्य छात्र-छात्राओ को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा है, तभी विद्यालय के बच्चे हर वर्ष एक विशेष स्थान बनाये रखते हैं। इस मौके पर सत्येन्द्र सिंह फंटू, श्यामराज सिंह, अखिलेश सिंह, धर्मेन्द्र, सत्यम सहित आदि शिक्षक उपस्थित रहे। अतिथियों का आभार प्रबंधक विनोद सिंह ने व्यक्त किया।
― Advertisement ―
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
शिक्षा एक सतत और सर्वांगीण विकास की प्रक्रिया : कृपाशंकर सिंह

Previous article
Next article


