जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के सटवां में स्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव व जिला संरक्षक दिलीप सिंह के आह्वान पर गणतन्त्र दिवस समारोह आयोजन किया गया और ध्वजारोहण के बाद ब्लाक अध्यक्ष मनोज कुमार गौड़ की अध्यक्षता में केंदीय मंत्री कौशल किशोर व बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का पोस्टर लगाया गया। जिला संगठन मंत्री राम अकबाल मौर्य ने कहा कि 20 फरवरी 2023 को रमाबाई अम्बेडकर मैदान लखनऊ में आयोजित महासम्मेलन में प्रतिभाग करने मुंगराबादशाहपुर सहित जनपद जौनपुर के सभी ब्लॉकों के शिक्षामित्रों से अनुरोध किया व लखनऊ चलने के विषय विचार-विमर्श किया। ब्लाक अध्यक्ष मनोज गौड़ ने कहा कि सभी मुंगरा बादशाहपुर के शिक्षामित्रों से अपील है कि 20 फरवरी को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। सिद्धार्थ त्रिपाठी ने सभी शिक्षा मित्र भाई बहनों से 20 फरवरी को लखनऊ चलने की अपील की है। हिमकर पाण्डेय जिला मीडिया प्रभारी आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर ने मुंगरा बादशाहपुर सहित समस्त ब्लाक जनपद जौनपुर के शिक्षामित्रों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मनोज कुमार गौड़, सिद्धार्थ त्रिपाठी, रामअकबाल मौर्य,हिमकर पाण्डेय, शिवशंकर पांडेय, यशवंत पटेल, राजेश राजेन्द्र कुमार मौर्य, साधना सिंह, सत्येन्द्र विक्रम सिंह, नवेंद्र सिंह आदि शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
शिक्षमित्रों ने मनाया गणतंत्र दिवस

Previous article
Next article


