जौनपुर। लायंस क्लब गोमती द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.विद्यालय बारीनाथ उर्दू बाजार के सभागार में 35वां शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में सीमित संसाधनों में संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान कर रहे। विद्यालय के समस्त शिक्षको/शिक्षिकाओं के साथ ही शिक्षा के माध्यम समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में गणेश दत्त उपाध्याय(प्रधानाचार्य), दिलीप कुमार पाठक(प्रधानाचार्य) संजय कुमार तिवारी, वंदना अस्थाना, रजनीश कुमार सिंह, राजबहादुर यादव, यशवंत सिंह, कल्पना सिंह, आरती प्रजापति, शशी प्रकाश विश्वकर्मा, बृजेश कुमार उपाध्याय, सुनील कुमार, साधना दुबे, नीरज कश्यप, रचना सोनकर, प्रवीण कुमार मौर्या, शालनी श्रीवास्तव, अंजलि मौर्या, सोनी निषाद, किरन श्रीवास्तव, अर्चना गौंड, डॉ.सरला गुप्ता सहित आदि को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डा.क्षितिज शर्मा व विशिष्ट अतिथि दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव ने डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्लब के अध्यक्ष डॉ.राजेश मौर्या ने शिक्षको का स्वागत एवं सम्मान करते हुए कहा कि ज्ञान वह दीपक है जो हमें अंधकार से बाहर निकाल कर उन्नति के प्रकाश में ले जाता है। मुख्य अतिथि डॉ.क्षितिज शर्मा ने ज्ञान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किताबों के साथ साथ हमे अनुशासन के माध्यम से भी हमे ज्ञान प्राप्त होता है। ज्ञान के माध्यम से हम किसी भी क्षेत्र में तरक्की कर सकते है। गुरु से ही हमे आत्मविश्वास एवं प्रेरणा मिलती है। विशिष्ट मनीष देव ने कहा शिक्षा समाज का दर्पण है। शिक्षक वो ताकत है जो बच्चों को भविष्य में नई ऊर्जा प्रदान करता है। चीफ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनीष गुप्ता ने सम्मानित होने वाले शिक्षको का जीवन परिचय पढ़ा तथा सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक सदैव पूजनीय होते हैं क्योंकि वही हमें विषम परिस्थितियों से बाहर निकालते है। रीजन चेयर पर्सन प्रतिमा गुप्ता ने कहा शिक्षा ही जीवन के उन्नति का आधार है। ध्वज वंदना डॉ.सरला गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष नूपुर सिंह तथा धन्यवाद व आभार जोन चेयरपर्सन धर्मेन्द्र गुप्ता द्वारा ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में सचिव खुशबू गुप्ता, डॉ.रश्मि मौर्या, संजीव गुप्ता, जागेश्वर केसरवानी, दीपक चिटकारिया, सुधा मौर्या, वीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार पांडे, अनिल अग्रहरि, धीरज कुमार गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, नवीन मिश्रा, सुनील कश्यप, मुकेश मौर्या, मंगला साहू, रीता केसरवानी आदि प्रमुख सदस्य एवं विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
धर्म और राजनीति का गठजोड़: क्या जनता के असली मुद्दे पीछे छूट रहे हैं?
भारत। धर्म और राजनीति गठजोड़ आज भारतीय लोकतंत्र के सामने एक गंभीर प्रश्न बनकर खड़ा है—क्या इस प्रक्रिया में जनता के असली मुद्दे कहीं...
शिक्षक हमारे जीवन को ज्ञान का प्रकाश देते हुए अनुशासन के मार्ग पे ले जाते है : डॉ.क्षितिज शर्मा



