जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के मथुरा प्रसाद इण्टर कॉलेज भाऊपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों को माल्यार्पण एवं टीका लगाकर उनके प्रति कृतज्ञता जताया। साथ ही केक काटकर सभी शिक्षकों को खिलाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरदेव प्रसाद मिश्र ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है यदि राष्ट्र को आगे ले जाना है तो हमें शिक्षकों को सम्मान देना होगा। इस अवसर पर सहायक अध्यापक विरेंद्र कुमार, राजेश सरोज, अमृतलाल, डॉ.कमला प्रसाद पटेल, कमल कुमार चौरसिया एवं पीयूष पांडेय समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने गुरुओं से मांगा आशीर्वाद

Next article

